बात अखंड भारत की करते हैं, पर सब चीजें बांटने की कोशिश करते हैं : रोते हुए बोले मदनी
जमीयत उलेमा-ए- हिंद की बैठक
अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद में जमीयत उलेमा-ए- हिंद की बैठक हुई। बैठक के दौरान जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी देश में चल रहे विवाद पर भावुक हो गए। उन्होंने इसे देश के लोगों को बांटने वाला करार दिया। मदनी ने रोते हुए कहा कि बात अखंड भारत की करते हैं, पर सब चीजें बांटने की कोशिश करते हैं।ईदगाह मैदान पर मौलाना महमूद मदनी ने भावुक स्वर में कहा कि हमें अपने ही देश में अजनबी बना दिया गया है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि हम आग से आग नहीं बुझा सकते। प्यार से नफरत को हराया जा सकता है। मौलाना मदनी ने अपने भाषण में देश की बात करते हुए सामाजिक एकता पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर-मस्जिद के मुद्दे पर जारी महाभारत पर दुख भी जताया।