ताई और बहन ने गर्भवती हुई किशोरी को पेट्रोल डालकर जलाया, लड़की की हालत गंभीर

Update: 2022-10-09 07:52 GMT
ताई और बहन ने गर्भवती हुई किशोरी को पेट्रोल डालकर जलाया, लड़की की हालत गंभीर
  • whatsapp icon

क्राइम न्यूज़: मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने किशोरी के साथ रेप किया। तीन माह पहले हुई इस घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो युवक और उसकी मां पीड़िता को अपने घर ले गए। आरोप है कि युवक, उसकी मां-बहन ने मिलकर पेट्रोल डालकर किशोरी को जला दिया। झुलसी किशोरी को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शनिवार को दर्ज मुकदमे में महिला ने कहा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी से करीब तीन माह पहले गांव के ही युवक अभिषेक पुत्र साहब सिंह ने रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते गुरुवार को पेट में दर्द होने पर जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने आरोपी की मां से की तो आरोपी पक्ष किशोरी को अपने घर ले गया। आरोप है कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी अभिषेक, मां मीरा देवी तथा बहन नीतू ने मिलकर किशोरी को आग लगा दी और घर से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लड़की के ताऊ का बेटा ही है। उन्होंने कहा कि थाना कुरावली पर एक महिला द्वारा थाने पर सूचना दी कि उसकी जेठानी के लड़के द्वारा उसकी पुत्री के साथ रेप किया है। इसके बाद से ही आरोपी फरार है। हालांकि लड़की की ताई यानि आरोपी की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद आरोपी हुए फरार: पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 376, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पीड़िता का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। वहीं इस मामले में सीओ कुरावली संजय वर्मा का कहना है कि घटना की शिकायत लेकर आई मां की तहरीर पर युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश

Tags:    

Similar News