एक महिला की संदिग्धावस्था में हुई मौत, ससुराल वालो पर हत्या का आरोप

Update: 2022-04-25 19:00 GMT

फिरोजाबाद क्राइम न्यूज़: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। मायके पक्ष के लोगों में महिला की हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। घटना के बाद से ससुराली फरार है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव भाड़री निवासी ललिता पत्नी राजकुमार का सात साल पूर्व विवाह हुआ था। इस दौरान महिला को दो बालक हुए। सोमवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों का कहना था कि वह विवाहिता को आए दिन परेशान करते थे। महिला की हत्या करने के बाद ससुराल के लोग घर से फरार हो गए।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि महिला ने पारिवारिक कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। ससुराल के लोग फरार है। अभी तक मामले की तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News

-->