पार्टमेट परीक्षा में बैठने के इक्छुक विद्यार्थी स्कूलों के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई)
Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 10वीं व 12वीं के ऐसे छात्र जो कंपार्टमेट परीक्षा में बैठना चाहते हैं, उन्हें अपने स्कूलों के माध्यम से आवेदन करना होगा। बिना लेट फीस 30 जुलाई और लेट फीस के साथ पहली अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों के प्रिंसिपलों को भेजे गए निर्देशों के अनुसार 10वीं और 12वीं के छात्रों को आवेदन के साथ 300 रूपये और लेट फीस के साथ 2000 रूपये देने होंगे। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन छात्रों के परीक्षा फल में कंपार्टमेंट लिखा है, उन्हें अपने स्कूलों से संपर्क करना होगा।
source-hindustan