विधान परिषद में नारेबाजी करते हुए सपाई वेल में आ गये

Update: 2023-08-08 06:56 GMT

यूपी विधानमंडल सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सवाल-जवाब का दौर जारी है। वहीं, विधान परिषद में हंगामा हो रहा है। सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी और फिर बर्हिगमन कर लिया।

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में मंगलवार को प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और महंगाई के मुद्दे को लेकर हंगामा कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। सपा की ओर से उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन अध्यादेश 2023 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश 2023 का भी विरोध किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सपा उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अध्यादेश-2023 (द्वितीय एवं तृतीय संशोधन) पर भी सवाल खड़े कर सकती है।

इससे पहले यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन एक-दूसरे पर किए गए निजी हमलों के नाम भी रहा। सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूजे पर जवाबी हमले किए। सदन में अतीक और अशरफ सहित 12 पूर्व विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि दी गई। वहीं चार विधायकों का जन्मदिन भी मनाया गया।

विधानमंडल सत्र के पहले दिन सदन में पेश हुए अध्यादेश

- उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों को उपशमन (संशोधन) अध्यादेश 2023

- उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश - 2023

- उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) अध्यादेश - 2023

- कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश - 2023

- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश- 2023 (अध्यादेश संख्या -6 से 11)

- उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास संशोधन अध्यादेश - 2023

- उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश - 2023

- उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश-2023

पेश किए गए विधेयक

- उत्तर प्रदेश माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक 2023

- उत्तर प्रदेश दंड विधि संशोधन विधेयक - 2023

- उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास संशोधन विधेयक - 2023

- उत्तर प्रदेश नागर स्थनीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन विधेयक - 2023

- उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक - 2023

- उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2023।

- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023

- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (द्वितीय संशोधन) - 2023

- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक - 2023

- उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023

- उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्विद्यालय विधेयक - 2023

Similar News

-->