Sitarganj: सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर बाहर की दवा लिखने का आरोप
"चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग"
सितारगंज: उप जिला अस्पताल सितारगंज में डॉक्टर बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इससे परेशान एक युवक ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को शिकायती पत्र सौंपकर चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गांव डोहरा घुसरी निवासी संजय कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि 10 मार्च को वह अपने पिता विजय कुमार का इलाज कराने के लिए सितारगंज उप जिला अस्पताल गया था। वहां उसने ओपीडी का 10 रुपये का पर्चा कटवाकर डॉक्टर से पिता का चेकअप करवाया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे बाहर की दवाइयां लिखकर पर्चा थमा दिया।
उसके विरोध करने पर डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास कोई दवाइयां नहीं है, सरकार उन्हें कोई दवाई उपलब्ध नहीं करा रही है। उसने डॉक्टरों और फार्मासिस्ट की वीडियो भी बनाया है।