Sitapur: मोबाइल को लेकर विवाद, महिला ने बच्चों संग खाया ज़हर, दर्दनाक मौत
Sitapur सीतापुर : सिधौली क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद में काफी बड़ा कदम उठा लिया। पति से विवाद के बाद महिला ने पुत्र और पुत्री के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
मछरेहटा के अवधपुर गांव की महिला ने शुक्रवार को पुत्र और पुत्री के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर के असर के कारण महिला की मौत हो गई। उसके साथ ही जहरीला पदार्थ का सेवन करने पुत्र और पुत्री का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है।