Siddharthnagar: जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

Update: 2025-06-30 12:38 GMT

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने अहिरौला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर दिया।

बालिका विद्यालय निरीक्षण के दौरान डीएम ने मार्च 2024 में शुरू हुए निर्माण कार्य का जायजा लिया। भवन और छात्रावास की निर्माण गुणवत्ता की जांच की। इसके साथ ही टाइल लगाने में प्रयुक्त मसाले की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने 3 महीने के भीतर सभी अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब पाई गई। 8 साल पुराने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तो हैं, पर सुविधाएं नहीं। जबकि 6-7 गांवों की आबादी इस केंद्र पर निर्भर करती है। डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत कराने के आदेश दिए।

Tags:    

Similar News