श्रावस्ती: पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती राहुल भाटी के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि आप लोग आत्मनिर्भर बनें और सुरक्षित वातावरण में अपने जीवन को सशक्त तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और महिला अपराधों में कमी लाने के लिए सभी स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्पलाइन* सहित अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को किसी भी समस्या या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने की प्रेरणा दी।

महिलाओं को आत्मरक्षा, प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से बचाव के उपाय समझाए गए। उन्होंने कहा कि “जब महिलाएँ सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी। पुलिस विभाग हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम में संवादात्मक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। IMG-20250927-WA0016

पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में महिलाओं की समस्याओं का निवारण त्वरित सहायता के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत शासन की योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा सेवाओं से संबंधित *पंपलेट का वितरण* भी किया, ताकि महिलाओं तक यह महत्वपूर्ण जानकारी सीधे पहुँच सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा, थानाध्यक्ष महिला थाना, आशा वर्कर, NGO प्रतिनिधि, ANM, बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिशन शक्ति स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई।

Tags: