नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी केस के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 1 हफ्ते में सरेंडर करने के लिए कहा है. अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट ने पीड़ित पक्ष को नहीं सुना. उन्हें जल्दबाजी में जमानत दी गई. हाई कोर्ट दोबारा मामला को सुने.

बता दें कि आशीष मिश्रा गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं. लखीमपुर में जो किसानों पर गाड़ी चढ़ी थी, उस मामले में आशीष मिश्रा का नाम आया था.
Tags: