दो पक्षों के बीच जमकर चले धारदार हथियार, जमकर हुई फायरिंग में दो लोग हुए घायल

Update: 2022-10-08 06:28 GMT

क्राइम न्यूज़: शुक्रवार की देर रात्रि पेड़ काटे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार चले और जमकर फायरिंग हुई। दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानिए पूरा मामला: लुहारी गांव में शुक्रवार की देर रात्रि एक पक्ष से सुरेश और दूसरे पक्ष महिपाल के बीच पेड काटने जाने को लेकर कहासुनी हो गई। सुरेश के घेर में एक पेड़ लगा हुआ था। आरोप है कि जब वह शाम को घेर में पहुंचा तो वह पेड महिपाल पक्ष के लड़कों ने काट दिया। सुरेश जब इस बात की शिकायत करने के लिए महिपाल के घर पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच के साथ झगड़ा शुरू हो गया। विवाद सुलझने के बाद संघर्ष में तब्दील हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इसके बाद एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में सुरेश पक्ष के दो युवक मनोज पुत्र सुरेशपाल व सुभाष पुत्र विजय सिंह गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों को किया गया रेफर: युवकों को गोली लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में दोनों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही झगड़ा करने वाले लोगों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

-->