Shamli: नगर पालिका द्वारा खरीदे गए कम्बलों का ब्यौरा दिलवाए जाने की मांग
"सभासद DM ऑफिस पहुंचे"
शामली: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की शहर नगर पालिका के दो वार्ड सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहा उन्होंने जिला अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका द्वारा खरीदे गए कंबलो का ब्यौरा दिलवाए जाने व कंबलो के रेट की जांच व वितरण की जांच के उपरांत उनका भुगतान कराए जाने की मांग की है।
आपको बता दें कि शहर नगर पालिका के दो वार्ड सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहा उन्होंने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ दिनों पहले नगर पालिका द्वारा कम्बलो की खरीद की गई थी।जबकि पिछले वर्ष के भी करीब 300 कंबल पहले से ही बकाया थे।
नगर पालिका द्वारा 4 वार्डो के सभासदों को भी 12 -12 कांबलो की पर्ची दी गई थी। लेकिन सभासदों ने उक्त पर्चियों को वापस लौटा दिया था। जिसके हिसाब से भी 48 कंबलो की पर्ची वापस दी गई है।सभासदों ने जिला अधिकारी से मांग कि है,कि कंबलो के वितरण की व मूल्य की जांच के बाद ही इनका भुगतान कराया जाए साथ ही बचे हुए कंबलो का दिलवाया जाए।