Shahjahanpur: शहीदों के अपमान पर कड़ा विरोध, अवस्थी का बयान

Update: 2026-03-24 19:54 GMT

शाहजहांपुर: समर सहारा शाहजहांपुर जिला मुख्यालय स्थित नगर निगम पर दशकों से देश को आजाद कराने वाले शहीदों पंडित रामप्रसाद बिस्मिल ठाकुर रोशन सिंह अशफाक उल्ला खा आदि की मूर्तियां लगी हुई थी। बीती 22 मार्च की देर रात में नगर निगम के द्वारा जेसीबी से मूर्तियों को बल पूर्वक तोड़ा गया है। शहीदों की मूर्तियां तोड़े जाने की खबर जंगल में आग की भांति फैल गई।

आमजन में आक्रोश फैल गया था। राजेश अवस्थी सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नगर निगम के जिम्मेदार लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाए। सभी के द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर नगर आयुक्त का पुतला भी फूंका था। उन्होंने कहा शहीदों का अपमान समूचे राष्ट्र का अपमान होता है

Tags:    

Similar News