‎‎शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार/जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ गर्रा एवं खन्नौत नदियों की बाढ़ से प्रभावित हुए ‎क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने ददरौल विकासखंड के ग्राम राई खेड़ा में बाढ़ राहत बचाव कार्य के अंतर्गत बढ़ राहत सामग्री वितरण कैंप का आयोजन कर 500 ग्रामीणों को राहत किट का वितरण किया।

मंत्री ने आम जनजीवन को हुए नुकसान, राहत एवं बचाव कार्य इत्यादि के संबंध में ग्रामीण परिवारों से जानकारी प्राप्त की तथा पीड़ित परिवारों को हर प्रकार से मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा की इस घड़ी में सभी पीड़ित गांव वालों के साथ खड़ी है, प्रत्येक पीड़ित परिवार की हर प्रकार से मदद की जाएगी।

मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन स्तर से हर संभव मदद की जा रही है साथ ही राई खेड़ा की ओर गर्रा नदी के कटान रोकने का कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।‎उन्होंने कहा कि फसल एवं बाढ़ से गिरे घरों के नुकसान का आंकलन करते हुए किसान को मुआवजा दिया जाएगा। ‎इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: