शाहजहांपुर: भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़े *स्वच्छता ही सेवा 2025* का 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा , के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर निगम शाहजहांपुर में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समस्त स्टेकहोल्डर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता पखवाड़े के एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि इस अवधि में विशेष सफाई अभियान चला कर स्वच्छता लक्षित इकाइयों को विलोपित करते हुए नगर की स्वच्छता एवं सुंदरता बढ़ाने का कार्य किया जाना है जिसमें समस्त स्टेकहोल्डर्स का सहयोग आवश्यक है। इस अवधि के दौरान समस्त सार्वजनिक स्थलों, पार्क ,धार्मिक स्थलों, शौचालयों पर विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई किए जाने का लक्ष्य है।

इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा सफाईकर्मियों की सुरक्षा एवं बेहतर जीवन के लिए कैंपों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त द्वारा अगले तीन माह में शत प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन का लक्ष्य पाने के लिए पार्षदगण से सहयोग की अपेक्षा करते हुए स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को पुनर्जागृत किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्षदगणों ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु अपने अपने विचार रखे। बैठक में नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार के साथ समस्त वार्डों के पार्षदगण, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अल्पना श्रीवास्तव, इंदु अजनबी, नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी, एनिमेटर व अन्य स्टेक होल्डर्स मौजूद रहे।

Tags: