Shahjahanpur: अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में शाहजहांपुर का सांस्कृतिक महोत्सव
शाहजहांपुर: नगर में शाहजहांपुर महोत्सव 2025 हेतु ऑडिशन कार्यक्रम आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव अध्यक्ष सचिन बाथम एवं कार्यक्रम संयोजक/प्रबंधक नरेन्द्र सक्सेना के सानिध्य में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ सिटी पंकज पंत रहे, जिनका स्वागत महोत्सव अध्यक्ष सचिन बाथम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।कार्यक्रम में महासचिव निलय शुक्ला , ताराना ज़माल ,व्यापार मंडल जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता , भारत विकास, गगन खन्ना , प्रमोद प्रमिल , अनूप सेठ , रीना सेठ भी उपस्थित रहे।
जिन्होंने मुख्य अतिथि पंकज पंत का स्वागत-सत्कार कर उन्हें सम्मानित किया।कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं से सुसज्जित बच्चों ने अपनी कला का मनमोहक एवं अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का हृदय जीत लिया। अंत में मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।