द्वितीय रजाई वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 25 वृद्ध महिलाओं को वितरित की रजाईयां

Update: 2022-12-20 11:46 GMT

शामली न्यूज़: वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के द्वारा इस वर्ष का द्वितीय रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 25 वृद्ध महिलाओं को नई रजाईयां वितरित की गई। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा इस वर्ष का द्वितीय व निरन्तर 30वां रजाई वितरण का आयोजन किाा गया। कार्यक्रम संस्था के उपाध्यक्ष अशोक वशिष्ठ के सौजन्य से अपनी पुत्रवधू आकांक्षा के जन्मदिन के उपलक्ष पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीरा वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति समाज में बढ चढ़कर कार्य कर रही है।

संरक्षक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्य अपने बच्चों या बड़ों के जन्मदिन को जोड़कर जो लोग करते है यह अपने आप में एक पुण्य कार्य है। संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने वृद्धों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में 25 रजाईयां वितरित की गई जो उन सभी जरूरतमंदों को दी गयी जो उसके वास्तव में पात्र थे। अगला कार्यक्रम 22 दिसंबर को रजाई वितरण का कार्यक्रम मदनलाल खन्द्रावली के सौजन्य से किया जाएगा। जो वृद्ध आश्रम झिंझाना के वृद्धों को उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र आचार्य ने किया।

Tags:    

Similar News

-->