विरासत बचाओ पदयात्रियों का बेनीपुर में किया गया जोरदार स्वागत

Update: 2023-10-07 15:18 GMT
वाराणसी। मिर्जामुराद में आज छठवें दिन की यात्रा प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर के लोक समिति आश्रम व आशा सामाजिक विद्यालय के नेतृत्व में शुरुआत हुई। यह यात्रा नागेपुर से होते हुए बेनीपुर (नेवाज के पुरा) पहुंची। जहां पर प्रज्ञा स्वयं समूह की महिलाओं ने पदयात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पदयात्रियों ने सभा में आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए संदेश दिया। इसके बाद रैली आगे बढ़ी और गांव की गलियों से होते हुए बेनीपुर (पकड़ीतर) पहुंची। जहां पर मज़दूर संगठन के साथियों व ग्राम पंचायत सदस्य आत्मा राम के नेतृत्व में चल रहे पदयात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद पकड़ीतर सभा, पर्चा वितरण व समसामयिक गीतों से शांति बनाने के लिए संदेश दिया। साथ ही विरासत बचाओ पदयात्रा के उद्देश्य को बताते हुए समझ बनाई गई।
मजदूर संगठन के साथियों ने पदयात्रियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की। भोजनोपरान्त रैली बेनीपुर से आगे बढ़ी बेनीपुर पंचायत भवन पर सिलाई, कढ़ाई सेंटर की बच्चियों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा चट्टी चौराहों से होते हुए बेनीपुर बाजार पहुंची, बाजार में समूह की महिलाओं द्वारा आशा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बाजार में पर्चा वितरण के साथ विरासत बचाओ अभियान के बारे में अरविंद द्वारा बताया गया कि बाजार से रैली आगे बढ़ी रैली में चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों का बाजार में आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद यात्रा पटेल नगर से होते हुए गनेशपुर पहुंची। वहां पर सभा और पर्चा वितरण करते हुए पदयात्रा आगे बढ़ती गई और आज की खालिसपुर में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदनपाल रामधीरज भाई व लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर के साथ सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया।
Tags:    

Similar News

-->