Saurabh Murder Case : जेल में साहिल की नई मांग, ऐसे कट रहे 'कातिलों' के दिन
मेरठ | सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल अब जेल में हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मुस्कान के बाद अब साहिल ने जेल प्रशासन के सामने एक नई मांग रखी है। सूत्रों के मुताबिक, वह अलग बैरक में शिफ्ट होने की गुहार लगा रहा है।
कैसे कट रहे जेल में दिन?
मुस्कान और साहिल के जेल में रहने का तरीका भी चर्चा में है। जहां मुस्कान चुपचाप रहकर किसी से बात नहीं कर रही, वहीं साहिल हर समय बेचैन दिखता है। जेल सूत्रों की मानें तो साहिल को अब अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है, इसी वजह से उसने जेल प्रशासन से अलग बैरक की मांग की है।
मुस्कान पर भी बढ़ी सख्ती
मुस्कान को जेल में विशेष निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उसने कई बार जेल अधिकारियों से अपनी परेशानी जाहिर की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
जेल में और बढ़ेंगी मुश्किलें?
सौरभ के परिजन लगातार सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, जेल प्रशासन भी दोनों आरोपियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि आगे इनकी मुश्किलें और बढ़ती हैं या कोई राहत मिलती है।