संत कबीर नगर: आज दिनांक 07.01.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत चौहान* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा मेहदावल बाईपास से लेकर आशीर्वाद मोड़ तक अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले, अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग/वाहन स्टैण्ड द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया ।

आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।

Tags: