Sant Kabir Nagar: गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा
संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा इन्द्रभूषण सिंह* के नेतृत्व में *थाना दुधारा पुलिस* द्वारा 30प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नाम पता अभय गोड़ पुत्र सुनील गोंड़ निवासी महनी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को विधिक नियमों का पालन करते हुये परसाकला बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त का एक सुसंगठित गिरोह है, जो अपने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित करते हैं । थाना कोतवाली खलीलाबाद व थाना बखिरा में हत्या के अभियोग दर्ज होने से समाज में काफी भय, आतंक व्याप्त है तथा उक्त अभियुक्तगणों के भय व आतंक से किसी व्यक्ति द्वारा इनके विरुद्ध इनके द्वारा किए गए गलत कार्यों की सूचना व गवाही देने से डरने के दृष्टिगत गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था । दिनांक 25.04.2025 को अभियुक्तगण 01. दुर्गेश पाल पुत्र योगेन्द्र पाल उर्फ जोगेन्द्र पाल 02. योगेन्द्र पाल उर्फ जोगेन्द्र पाल पुत्र रंजीत पाल 03. जनार्दन पाल पुत्र रंजीत पाल 04. ज्ञानचन्द निषाद पुत्र हरिनाथ निवासीगण परसा झकरिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया था । कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किए जाने के उपरान्त थाना दुधारा पुलिस द्वारा उक्त गैंगेस्टर अभियुक्त को आज दिनांक 06.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।