Sant Kabir Nagar: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ

"इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे"

Update: 2025-02-01 11:06 GMT

संत कबीर नगर: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल अथवा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।

खलीलाबाद तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 38 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी जमीन/राजस्व से सम्बंधित मामलों में राजस्व अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, तहसीलदार जनार्दन सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।

तहसील धनघटा में कुल 26 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को ससमय निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण वर्मा सहित तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में मेहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने शिकायतकर्ता/फरियादियों की प्रकरणों/प्रार्थना पत्रों को सुनते हुए कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।

तहसील मेहदावल में कुल 28 प्रार्थना पत्र आये जिसे क्रमवार फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर तहसील से संबंधित अधिकारी/राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

-->