Sant Kabir Nagar: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार
650 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति रामचन्दर पुत्र हरिराम निवासी हैंसर बाजार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को आज दिनांक 06.06.2025 को प्रा0वि0 बारीडीहा के पास से कुल 650 ग्राम अवैध गाँजा के साथ सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।