Sant Kabir Nagar: शांति व्यवस्था हेतु मुसहरा गांव में डीएम व एसपी की अगुवाई में बैठक आयोजित
संत कबीर नगर: जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर अलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रुप से आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत आज दिनांक 02.06.2025 को जनपद के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्रान्तर्गत मुसहरा गाँव में पीस कमेटी की मीटिंग व पैदल गश्त की गयी , पीस कमेटी की मीटिंग ,जिसमें गाँव के संभ्रांत व्यक्ति / ग्राम प्रधान व अन्य काफी संख्या में लोगों ने मीटिंग में भाग लिया । लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया । तत्पश्चात धर्मसिंहवा कस्बे मे सभी अधिकारियों द्वारा पैदल गश्त किया गया ।
इस दौरान एसडीएम मेंहदावल, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह,* प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा सरोज शर्मा* व पुलिस अधीक्षक पीआरओ पवन कुमार* आदि अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।