Sant Kabir Nagar: पेड़ से टकराई बाइक, बलिया के युवक की दर्दनाक मौत

दोस्त की शादी से लौटते समय हादसा

Update: 2025-06-04 07:44 GMT

संतकबीर नगर: सुबह खलीलाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बलिया निवासी युवक की जान चली गई। मृतक युवक संतकबीर नगर के खलीलाबाद में नौकरी करता था और एक दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी (नोनियापुरा) गांव निवासी अर्जुन चौहान (28 वर्ष) के रूप में हुई है। अर्जुन खलीलाबाद में रहकर काम करता था। सोमवार को वह गोरखपुर में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुन के गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी निशा, मां जिन्हींया देवी और भाई कन्हैया चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags:    

Similar News