लखनऊ। नगर निगम ने शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बनाये रखने के लिए अपने प्रमुख स्रोत गृह कर की वसूली करते हुए दायित्वों का निवर्हन किया जाता है। वहीं,नगर आयुक्त के निर्देशानुसार गृहकर वसूली की प्रतिदिन निरन्तर समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में नगर निगम की समीक्षा में पाया गया कि कतिपय कर निरीक्षकों के वार्डों में शून्य या एक हजार से कम की आय रही है। जिससे परिलक्षित होता है कि उक्त कर निरीक्षक द्वारा गुरुवार को गृहकर वसूली के कोई प्रयास नहीं किए गए। गृहकर वसूली कार्य की समीक्षा में शून्य अथवा एक हजार से कम वसूली करने वाले वार्ड एवं राजस्व निरीक्षक के जोन-1 में वार्ड वशीरतगंज-गणेशगंज के राजस्व निरीक्षक श्रेणी-1 धनवीर सिंह (751 की आय) जोन-3 में वार्ड मनकामेश्वर मंदिर के राजस्व निरीक्षक श्रेणी-1 रोहित सैनी (509 की आय) समीक्षा में उपरोक्त दोनों राजस्व निरीक्षकों के अत्यंत न्यूनतम स्तर की कार्य प्रदर्शन को दृष्टिगत रखते हुए वेतन बाधित किए जाने की कार्रवाई की गई।