Saharanpur: प्रेक्षा जैन दिल्ली ज्यूडिशियल परीक्षा पास कर बनी जज

"पहली बार में पास की दिल्ली ज्यूडिशियल परीक्षा"

Update: 2025-03-07 13:22 GMT

सहारनपुर: सहारनपुर के पैरामाउंट निवासी बिल्डर संजय जैन की बेटी प्रेक्षा जैन दिल्ली ज्यूडिशियल परीक्षा पास कर जज बनी है। प्रेक्षा की 12 वीं तक की पढ़ाई पाइनवुड स्कूल में हुई है। 12 वीं परीक्षा पास करने के बाद 2017 में पटना विश्वविद्यालय में उनका प्रवेश बीबीए-एलएलबी में हुआ।

पढाई पूर्ण करने के बाद से प्रेक्षा जज बनने की तैयारी में जुटी थी। पहली बार में प्रेक्षा ने परीक्षा पास कर अपने सपनों को साकार किया है। प्रेक्षा की बडी बहन सृष्टि जैन अमेरिका में आर्किटेक्ट है। प्रेक्षा की सफलता पर उसकी मां रीना जैन ने भी खुशी व्यक्त की है।

Tags:    

Similar News