Saharanpur: अदालत ने हत्या के मामले में दंपत्ति और उनके दो बेटों को उम्रकैद की सजा सुनाई

"आजीवन कारावास की सजा"

Update: 2025-02-21 10:14 GMT

सहारनपुर: अदालत ने हत्या के एक मामले में एक दंपत्ति शमीम, उसकी पत्नी नूरी और दो बेटों शावेज एवं परवेज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

सरकारी वकील नीरज चौहान ने बताया कि 25 फरवरी 2015 को सजा पाए चारों लोगों ने नकुड़ के बंजारान मोहल्ले में भूरा नामक व्यक्ति के घर में घुसकर हंगामा किया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले की रिपोर्ट 25 फरवरी 2015 को मृतक के भाई नसीम ने दर्ज कराई थी। एडीजे संजय कुमार ने चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई और 32-32 हजार का अर्थदंड़ भी लगाया है।

Tags:    

Similar News