Saharanpur: भाजपा नेता का कैबिनेट मंत्री द्वारा जोरदार अभिनंदन

Update: 2025-09-26 06:55 GMT

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार गुरभेज सिंह पेजी के निवास बंसत विहार में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का सहारनपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस श्रृंख्ला में स. गुरभेज सिंह पेजी, महेश पाहवा, जी.एस.बब्बर ने मा. मंत्री अनिल कुमार का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अशोक बालियान, राम निवास पाल, अनुभव सैनी इत्यादि मुख्य रुप से उपस्थित रहे। भाजपा नेता गुरभेज सिंह पेजी ने बताया कि श्री अनिल कुमार भाजपा की नीतियों को जन-जन पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ -साथ अपने प्रदेश की जनता की हरसम्भव समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते है। इसीलिए अपने क्षेत्र की जनता के साथ-साथ प्रदेश की जनता में भी श्री अनिल कुमार सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रुप में प्रसिद्ध है।

Tags:    

Similar News