Saharanpur: भाजपा नेता अज़ाम की दिल्ली में नक़वी से चर्चा

Update: 2025-10-07 10:27 GMT

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद व भारत सरकार में कई बार केन्द्रीय मंत्री रहे मुख्तार अब्बास नकवी से अज़ाम अब्बास नकवी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अज़ाम अब्बास नकवी ने जनसेवा और विकास को लेकर अपने विचार रखे जिनकी मुख्तार अब्बास नकवी ने सराहना की।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ।

Tags:    

Similar News