Saharanpur: 34 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

"पुलिस मौके पर गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया"

Update: 2025-03-22 06:40 GMT

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में भटियारी बाग स्थित अपने घर में 34 वर्षीय संजय कुमार ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बताया जा रहा है कि आत्महत्या की घटना के दौरान संजय कुमार घर पर अकेला था उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जानकारी में घरेलू तनाव इसकी वजह बताया जा रहा है। परिजनों को संजय की मौत की जानकारी दे दी गयी है।

Tags:    

Similar News