सड़क पर खड़ी विवाहिता के साथ सद्दाम और फरहान ने की छेड़छाड़

बड़ी खबर

Update: 2022-12-06 15:46 GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कुर्सी क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़ी शादीशुदा महिला को अकेली पाकर पिकअप से आए दो युवकों ने छेड़छाड़ की। इसी बीच विवाहिता का देवर वहां पर आ गया और उसने विरोध किया, तो युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर देवर भाभी की पिटाई कर दी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता बड्डूपुर थाना क्षेत्र की पंचायत के प्रधान भी है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत की महिला प्रधान ने जानकारी दी है कि सोमवार को वह अपने देवर के साथ लखनऊ दवाई लेने के लिए गई थी। शाम को वह बाइक से घर वापस आ रही थी। रास्ते में उमरा इन्डट्रियल एरिया के नजदीक उसका देवर शौच करने के लिए चला गया। वह अकेली बाइक के पास खड़ी हुई थी।
इसी दौरान वहां पर एक पिकअप आकर रुकी। इसमें फरहान व सद्दाम निवासी ग्राम अमरसन्डा सवार थे। उन लोगों ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वह लोग बदसलूकी करने लगे। इसी दौरान उसका देवर भी मौके पर पहुँच गया। जब उसने आरोपियों का विरोध किया, तो सद्दाम और फरहान युवकों ने मिलकर उसके देवर की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के दौरान भाभी को भी मारा पीटा। पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया था। चारों लोगों ने मिलकर उसे और उसके देवर की पिटाई की। पीड़िता की शिकायत में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News