Rudauli: अज्ञात कारणों से देर रात गन्ने की फसल में लगी आग, जवानों ने काबू पाया
Ayodhya अयोध्या। तहसील के कुढ़ा सादात गांव में अज्ञात कारणों से गुरुवार रात लगी आग में दस बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग पर फायर सर्विस के जवानों ने काबू पाया।
गुरुवार की रात कोतवाली रुदौली के कुढ़ा सादात गांव में राम तीरथ के गन्ने के खेत में आग लग गई। आग ने दस बीघा गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेत में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर सर्विस यूनिट रुदौली को दी। आग पर फायर यूनिट ने काबू किया।
इस दौरान कुढ़ा सादात निवासी कमर जहां और रामकिशोर के गन्ने के फसल जल गई। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फायर सर्विस यूनिट की सजगता से दर्जनों बीघा गन्ना का खेत जलने से बचा लिया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।