आरपी यादव सुलतानपुर जेल में शिफ्ट,शिवपाल बोले दुर्भाग्यपूर्ण

Update: 2023-02-09 15:44 GMT
रायबरेली ,समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आने से पहले रायबरेली के जिला कारागार में बन्द सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव को सुलतानपुर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, श्री शिवपाल सिंह यादव ने रायबरेली जिला प्रशासन को पत्र लिख कर आरपी यादव से मुलाकात करने की इच्छा जतायी थी। उन्होने दस फरवरी को मुलाकात का समय मांगा था।
जिला कारागार के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरपी यादव को आज सुबह सुल्तानपुर जेल में भेजा गया है। कल यानी शुक्रवार को शिवपाल यादव के रायबरेली आगमन की संभावना जताई जा रही है। आर पी यादव एक मामले में पहले बरेली जेल में निरुद्ध थे लेकिन बीते विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आये थे। बीती चार फरवरी को उन्हें एक बार फिर गवाहों को धमकाने रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के आरोपो के चलते जेल भेजा गया है।
जेल के सूत्रों ने बताया कि बन्दी आरपी यादव पहले ही बरेली जेल शिफ्ट किये गए थे इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें तो शिफ्ट होना ही था। उधर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने आरपी यादव को शिफ्ट किये जाने पर तंज कसते हुये ट्वीट किया " दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे द्वारा जिला कारागार, रायबरेली में निरुद्ध आरपी यादव से मुलाकात हेतु आग्रह किए जाने के बावजूद आज उन्हें आनन फानन में जिला कारागार, सुल्तानपुर हस्तांतरित कर दिया गया। भाजपा सरकार की यह कार्रवाई पारदर्शी लोकतंत्र व निष्पक्ष न्यायिक व्यवस्था पर सवाल है।"




{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->