उत्तरप्रदेश: रोड एक्सीडेंट में UP एक रिपोर्ट के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2020 में यूपी में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस दौरान 30.1 प्रतिशत मौतें और 26 प्रतिशत चोट की घटनाएं हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करने के कारण हुईं। 11 प्रतिशत से अधिक मौतें और घायल होने की घटनाएं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के कारण हुईं हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2020 में यूपी में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। पर तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हुईं। 2020 में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज करने वाले प्रमुख राज्य तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल हैं। इस दौरान 30.1 प्रतिशत मौतें और 26 प्रतिशत चोट की घटनाएं हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करने के कारण हुईं। 11 प्रतिशत से अधिक मौतें और घायल होने की घटनाएं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के कारण हुईं हैं।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नई रिपोर्ट 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2020' के अनुसार, कुल 1,20,806 घातक दुर्घटनाओं में से 43,412 (35.9 प्रतिशत) दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 दुर्घटनाएं (25 प्रतिशत) राज्य के राजमार्गों पर हुईं हैं। 47,223 दुर्घटनाएं (39.1 प्रतिशत) अन्य सड़कों पर हुईं।घातक दुर्घटनाओं की संख्या घटी
वर्ष 2020 में घातक दुर्घटनाओं की कुल संख्या 2019 के 1,37,689 के आंकड़े से 12.23 प्रतिशत कम है। रिपोर्ट में कहा गया है, सड़क दुर्घटना की गंभीरता को प्रति 100 दुर्घटनाओं में मारे गए व्यक्तियों की संख्या से मापा जाता है।
Tags: