उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड बदन सिंह बददो पर आज शासन की तरफ से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। कुछ समय पहले तक इनाम की ये राशि केवल ढाई लाख तक ही थी। इस राशि को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की तरफ से बढ़ाया गया है। इस इनाम की राशि को बढ़ाने का आदेश प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद के द्वारा दिया गया था।

हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी यूपी के माफिया बदन सिंह पर कई मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या,जैसे मामले भी शामिल है। बता दें कि बदन सिंह साल 2019 से पुलिस की गिरफ्त से गायब हो गया था इसके बाद से ही बदन सिंह की तलाश लगातार जारी है। वहीं पुलिस अभी इस इसको ढूंढने में नाकामयाब साबित हुई है। इसके साथ ही इसके लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है। इससे पहले डीजीपी मुख्यालय ने बदन सिंह पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

जल्द जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

माफिया बदन सिंह के बारे में आपको बता दें कि यह मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक पिछले चार सालों से यह गायब है। साल 2019 में जब यह गायब हो रहा था तो इसने पुलिस को नशीला पदार्थ खिला दिया था। अभी तक पुलिस ने उसकी 10 करोड़ की संपत्ति को भी जब्त किया है।

Tags: