20 साल बाद नून नदी का पुनर्जीवन, 34 ग्राम Panchayat को मिलेगा लाभ
20 साल बाद नून नदी का पुनर्जीवन
Kanpur.कानपुर। एक संकल्प और 20 वर्षों से बदहाल नून नदी के उद्गम स्थल शिवराजपुर के रामपुर नरुआ गांव में कन्हैया झील से कलकल करती जलधारा बहने लगी। दैनिक जागरण की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा आगे बढ़ाए जाने के बाद नदी पुनर्जीवित हो गई है। अब तीन ब्लाकों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। जिला प्रशासन के प्रयास, मनरेगा श्रमिकों की मेहनत और जन सहयोग से 22 फरवरी से 16 किमी के दायरे में बदहाल नदी में खोदाई शुरू हुई, जिसमें 10 किमी में काम पूरा हो चुका है। 1.59 करोड़ रुपये खर्च कर 67,200 मानव दिवस सृजित कर मनरेगा के तहत श्रमिकों को काम भी मिल रहा है। शिवराजपुर ब्लाक के रामपुर नरुआ गांव में कन्हैया झील से 48.5 किमी की दूरी तय कर नून नदी बिठूर के रमेल नगर में गंगा से मिलती है।