जेल से छूटकर पति ने पत्नी पर लोहे का ताला फेंककर हत्या का किया प्रयास

Update: 2023-07-18 12:49 GMT

नोएडा। नोएडा के महिला थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति ने जेल से छूट कर आने के बाद उसके साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी गिझौड़ गांव निवासी शिवकुमार पुत्र जगपाल से वर्ष 2017 में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के समय से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता है।

महिला के अनुसार कई बार उसके पति ने उसके ऊपर गरम चाय फेंकी। पीड़िता के अनुसार 4 साल पहले धोखाधड़ी के मामले में वह जेल गया। कुछ समय पहले वह जेल से छूट कर आया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार बीती रात को आरोपी शिवकुमार ने महिला के साथ मारपीट की तथा उसके ऊपर लोहे का ताला फेंक कर मारा जिससे उसे गंभीर चोट आई। आरोपी ने महिला के मुंह पर तकिया रखकर जान से मारने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 498-ए, 323, 324, 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News