Rampur: दो बदमाश तमंचे के बल पर मेडिकल संचालक से 27 हजार की लूट

Update: 2025-03-06 06:22 GMT
Rampur रामपुर । ढकिया चौकी क्षेत्र में बुधवार रात को दो बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर मेडिकल संचालक से 27 हजार रुपये लूटकर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ढकिया निवासी बादल का शाहबाद-आसफपुर मार्ग पर मेडिकल है। रोजाना की तरह वह बुधवार रात को मेडिकल बंद करके घर जा रहा था कि बैंक के निकट पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसको रोक लिया। उसके बाद तमंचे के बल पर उससे बैग छीन कर ले गए। शोर मचाने पर लोग आ गए। लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना के बाद पुलिस आ गई। पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News