Rampur: जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने शिशु सदन परिसर में पर्याप्त साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई
जिलाधिकारी ने शिशु सदन का औचक रूप से किया निरीक्षण
रामपुर: District Magistrate Joginder Singh ने शहर स्थित शिशु सदन का औचक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिशु सदन परिसर में पर्याप्त साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई और अधीक्षक सहित पूरे स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए Doctor के आने की स्थिति तथा प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार बनने वाले भोजन के बारे में भी District Magistrate ने अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने परिसर में मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए बच्चों की सुविधाओं के लिए वहां मौजूद संसाधनों के सत्यापन के लिए SDM Sadar को निर्देशित किया। Inspection के दौरान एसडीएम सदर श्रीमती मोनिका सिंह भी मौजूद रहीं।