Lucknow लखनऊ। कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे राजीव शुक्ला ने भारतीय क्रिकेटर की जमकर सराहना की।
राजीव शुक्ला ने कहा कि कुलदीप यादव उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी हैं और पूरे देश के एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा, “वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है।”
इस खास मौके पर कई राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं। कुलदीप यादव के प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी माना जाता है।
गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने अपने स्पिन गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को कई अहम जीत दिलाई हैं और वह टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।