Kanpur कानपुर : कल्याणपुर पुलिस ने शुक्रवार रात को देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह देह व्यापार गिरोह गूबा गार्डन के एक घर में मां बेटे और मौसी मिलकर चला रहे थे।
पुलिस ने मौके से संचालकों समेत 12 लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आईआईटी कानपुर के पास गूबा गार्डन में लंबे समय से देह व्यापार गिरोह चल रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने शुक्रवार को घर में अचानक छापा मारा। मौके पर छह लड़के और तीन लड़कियां मिलीं। इसके अलावा संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। सुबह से लेकर रात तक लड़के और लड़कियों का आना जाना लगा रहता था। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि देह व्यापार गिरोह पकड़ा गया है। जो लोग इसमें संलिप्त हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags: