प्रोन्नत आईपीएस अफसरों को डीजी जेल, टेलीकॉम और EOW की जिम्मेदारी
प्रोन्नत आईपीएस अफसरों को डीजी जेल
Lucknow.लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस को कार्यवाहक महानिदेशक मिलने के साथ ही तीन सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के स्थान पर पदोन्नत अफसरों को भी नई तैनाती मिल गई है। शासन ने नए डीजी जेल, दूरसंचार और ईओडब्ल्यू की तैनाती की है। साथ ही दो को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।आशुतोष पांडेय को डीजी दूरसंचार और नीरा रावत को डीजी ईओडब्ल्यू के पद पर तैनात किया गया है।
एडीजी यूपी 112 के पद पर तैनात नीरा रावत के पास डीजी यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।डीजी पुलिस आवास निगम पीसी मीना को डीजी जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्यवाहक डीजीपी और डीजी ईओडब्ल्यू प्रशांत कुमार, डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री और डीजी दूरसंचार डॉ. संजय एम. तरडे का कार्यकाल 31 मई को पूरा हो गया था।