कल अनूपशहर के दौरे पर निकलेंगी प्रियंका गांधी, अजय लल्लू पहुंचे इंतजाम देखने

प्रियंका गांधी कल बुलंदशहर के अनूपशहर में आएंगी

Update: 2021-11-13 14:00 GMT

प्रियंका गांधी कल बुलंदशहर के अनूपशहर में आएंगी। वहां मेरठ आगरा और अलीगढ़ मंडलों के कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी। 30 नवंबर को उनकी मेरठ में रैली प्रस्तावित है। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहले मेरठ आए और इसके बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहले मेरठ में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसाराम, नसीम कुरैशी, जुबेर नसीम, शबी खान, युगांश राणा, रोबिन नाथ गोलू , अखिल कौशिक, अजय दामोदर शर्मा, मोनिंदर सूद बाल्मीकि, केपी मावी के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया।

इसके बाद वह बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। बुलंदशहर के अनूप शहर में कल प्रियंका गांधी आएगी। वह मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने के दावेदारों के साथ सीधा संवाद करेगी। वहां पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही महंगाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी अभियान की भी शुरुआत होगी।


Tags:    

Similar News