चित्रकूट पहुंची प्रियंका गांधी, नाव पर बैठी दिखीं, देखें वीडियो

Update: 2021-11-17 09:32 GMT

चित्रकूट: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार की दोपहर बुंदेलखंड से भगवान राम की तपोभूमि से चुनावी शंखनाद करने चित्रकूट पहुंची। उन्होंने चित्रकूट पहुंचकर सबसे पहले मत्स्यगयेन्द्रनाथ सरकार में पवित्र मंदाकिनी का जल लेकर जलाभिषेक कर माथा टेका। मंदिर के पुरोहितों ने वेद-मंत्रों के साथ आरती उतारी। इसके बाद प्रियंका गांधी यूपी-एमपी की सीमा को जोड़ने वाली पवित्र मंदाकिनी नदी की जलधारा में नाव पर बने मंच से संवाद में आई महिलाओं और पार्टी नेताओं का हाथ उठाकर अभिवादन किया।

बुधवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज से सड़क मार्ग के जरिए कौशांबी होते हुए गोस्वामी तुलसीदास की नगरी राजापुर से चित्रकूट की सीमा में प्रवेश किया। सीमा में आते ही कांग्रेसियों ने नारेबाजी के साथ यूपी प्रभारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला चित्रकूट के लिए आगे बढ़ा। मुख्यालय कर्वी होते हुए प्रियंका गांधी दोपहर करीब दो बजे पहुंची भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंची। उन्होनें सबसे पहले रामघाट स्थित मत्स्यगयेन्द्रनाथ मंदिर भूतभावन भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं मौजूद तपोभूमि के संत-महंतों से आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने चलते-चलते संत-महंतों को आश्वासन दिया कि सरकार बनी तो दो प्रांतों में बंटी राम की तपोभूमि के चहुमुखी विकास कराया जाएगा। इसके बाद प्रियंका गांधी गर्मजोशी के साथ मंच पर पहुंची। उन्होंने यूपी-एमपी दोनों तरफ से जुटी नारी शक्ति का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति को अपनी ताकत का अहसास दिलाने का जोश भरा। संवाद में मौजूद नारी शक्ति से प्रियंका ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं के साथ प्रियंका ने महिलाओं से बातचीत शुरू की।


Tags:    

Similar News