लेबर रूम में गर्भवती की पिटाई, परिवारीजनों ने की केजीएमयू प्रशासन से शिकायत

Update: 2022-06-22 08:25 GMT

जनता से रिश्ता : केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग गर्भवती से अभद्रता व पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित मरीज के परिवारीजनों ने केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की है।

गर्भवती अंजली सिंह को प्रसव पीड़ा के बाद क्वीनमेरी के लेबर रूम में भर्ती कराया गया। पति सूर्य प्रताप सिंह का आरोप है कि लेबर रूम में मरीज की भाभी गईं। मरीज को भोजन खिलाने के लिए बोली। वहां बैठी महिला कर्मचारी से मदद करने की गुहार लगाई। यह बात कर्मचारियों को नागवार गुजरी। कर्मचारी भड़क उठी। उन्होंने मरीज से अभद्रता शुरू कर दी। मरीज की पिटाई कर दी। मरीज को धक्का दे दिया। जिससे महिला फर्श पर गिर गई। आस-पास के लोगों ने मामला शांत कराया। हंगामा बढ़ने लगा। शोर सुनकर ड्यूटी पर मौजूद अन्य कर्मचारी लेबर रूम में गए। समझा-बुझाकर कर मामला शांत कराया। पति ने अमानवीय घटना की शिकायत क्वीनमेरी प्रशासन से की। इसके बाद संस्थान प्रशासन हरकत में आया।अब मामले को रफा-दफा करने पर अमादा है। इस संबंध में क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. उमा सिंह से बात करने के लिए फोन मिलाया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
सोर्स-hindustan


Tags:    

Similar News

-->