PRAYAGRAJ : तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने लगे दुकानदार

Update: 2024-07-15 05:07 GMT
PRAYAGRAJ : प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश RAINFALL के अलावा कई पानी छोड़े जाने के चलते गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि गंगा और यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु के काफी नीचे है, लेकिन घाट के किनारे दुकान लगाकर रोजी रोटी कमाने वालों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। घाटिये भी अपने तंबू टेंट को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से यमुना YAMUNA  के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी UP  समेत तमाम इलाकों में बारिश RAIN हो रही है। इसका असर नदियों RIVERS के जलस्तर में भी देखने को मिला है। हालांकि, प्रयागराज में गंगा और यमुना में जलस्तर बढ़ने की गति ज्यादा नहीं है। यहां चेतावनी बिंदु से दोनों ही नदियां RIVERS काफी नीचे बह रही हैं।
Tags:    

Similar News

-->