Prayagraj: विमान हादसे के शोक में भाजपा ने रैली और सभाएं रद्द कीं

14 जून तक कोई भी कार्यक्रम पार्टी की तरफ से नहीं होंगे

Update: 2025-06-14 05:24 GMT

प्रयागराज: 12 जून को अहमदाबाद, गुजरात में हुए विमान दुर्घटना से पूरा देश आहत है। इसी क्रम में प्रयागराज भाजपा महानगर की ओर से सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 14 जून तक कोई भी कार्यक्रम पार्टी की तरफ से नहीं होंगे।

इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना ने देश को झकझोर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद विजय रुपाणी समेत 141 लोगों ने इसमें अपनी जान गंवा दी।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक मिश्रा, विवेक अग्रवाल,अरुण पटेल, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुजीत कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Tags:    

Similar News