Pratapgarh प्रतापगढ़ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला चारपाई पर लेटे एक बुजुर्ग की पिटाई करती दिख रही है। खबरों के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की है और वीडियो में दिख रहा व्यक्ति महिला के पति का चाचा है।
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बुजुर्ग व्यक्ति, उनकी बहू और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। खबरों के मुताबिक, अंतू थाना क्षेत्र के सराय कल्याणदेव निवासी 87 वर्षीय विश्वनाथ तिवारी अविवाहित हैं। वह अपने भतीजे ओंकारनाथ के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति की वसीयत अपने भाई के बेटों के नाम कर दी है। ओंकारनाथ उत्तराखंड राज्य में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुनीता तिवारी बच्चों और अपने पति के चाचा के साथ रहती हैं।
Tags: