Pratapgarh: गर्मी से बचाव के लिए परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन
प्रचंड गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ बदलाव
प्रतापगढ़: प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है।उन्होंने आदेश दिया है कि 22 अप्रैल से विद्यालयों का समय 7:30 से 12:30 बजे तक रहेगा।डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने उक्तआदेश जारी कर दिया है।
ज्ञातव्य है कि पहले सुबह 8 बजे से 2 बजे तक परिषदीय विद्यालयों का संचालन किया जाता रहा।